Two children died by drowning in Saryu | सरयू में दो बच्चों की डूबकर मौत: नदी पार करके मां से मिलने जा रहे थे, गेहूं की कटाई कर रही थी – Maghi(Nanpara) News
धरमराज विश्वकर्मा | माघी(नानपारा), बहराइच1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बहराइच में दो सगे मासूम भाईयों की नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों मासूम नदी पार करके अपनी मां के पास जा रहे थे। मृतकों की मां नदी उस पार गेहूं की कटाई कर रही थी। देर शाम जब मां खेत से नहीं लौटी तो खेत जाने लगे।
सरयू किनारे नाव न होने के कारण तैरकर नदी पार करने लगे लेकिन बीच में ही दोनों डूब गए। ग्रामीणों ने दोनों की शव को नदी से निकाला। जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर क्षेत्रिय लेखपाल और पुलिस मौके पर पहुंची। पूरी घटना बलहा कोतवाली क्षेत्र के सरैया गांव की है।

मासूमों की नदी में डूबने से मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों की रो- रोकर बुरा हाल है।
मां से मिलने जा रहे थे नदी उस पार
घटना शाम 5:45 बजे की है। जहां दो सगे भाई अनुज (9) और मनोज (6) नदी पार करके अपनी मां के पास जा रहे थे। मासूमों की मां चांदनी नदी उस पार गेहूं की कटाई करने गई थी। देर शाम तक वह खेत में गेहूं काट रही थी। जिसके बाद दोनों मां से मिलने के लिए चले गए।
गहरे पानी में डूबने से मौत
नदी उस पार जाने के लिए नाव नहीं थी। जिससे दोनों तैरकर नदी पार जाने का फैसला किया। दोनों ने नदी में छलांग लगा दी। कुछ ही दुर गए थे कि नदी में अधिक गहराई में चले गए। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मासूमों की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

दोनों मासूमों का शव घर आने के बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस
वहीं खेत में काम कर रहे ग्रामीण मनीराम यादव और अन्य ग्रामीणों ने दोनों मासूमों को पानी से बाहर निकाला। जिसके बाद ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान अमरनाथ को सूचना दी। जिसके बाद लेखपाल विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाल रामाज्ञा सिंह पहुंचे।
काम करने गए थे पिता
मृतकों की मां चांदनी ने कहा कि मेरे बच्चों का शव पोस्टमॉर्टम के लिए न ले जाइए। मेरे पति नानपारा मजदूरी करने गए, जब वह वापस आएंगे तो जो वह कहेंगे वही होगा।
पुलिस का बयान
कोतवाल रामाज्ञा सिंह ने बताया कि मृतकों की मां शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने से इनकार कर रही है। पति के आने के बाद शव ले जाने को कहा है। पुलिस मौके पर मौजूद है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।