Parshuram procession in Secunderabad of Bulandshahr | बुलंदशहर के सिकंदराबाद में परशुराम शोभायात्रा: विधायक और पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ, भक्तों ने लगाए जयकारे – Bulandshahr News
बुलंदशहर/सिकन्दरबाद5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बुलंदशहर के सिकंदराबाद नगर में रविवार की देर शाम भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई। भगवान सेना युवा वाहिनी और ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित इस शोभायात्रा का शुभारंभ विधायक लक्ष्मी राज सिंह और पालिका अध्यक्ष डॉ प्रदीप दीक्षित ने किया।
शोभायात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां सजाई गईं। रथ पर विराजमान भगवान परशुराम की प्रतिमा को देखकर श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। यात्रा चेंबर की धर्मशाला से प्रारंभ हुई। यह विजय द्वार और वेघवाड़ा होते हुए बड़े बाजार तक पहुंची। कबाड़ी बाजार स्थित भजन लाल मंदिर पर महाआरती के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ।


कार्यक्रम में पंडित राकेश शर्मा, डॉक्टर पवन शर्मा, पंडित सचिन शर्मा, डॉक्टर नरेश शर्मा, केशव दीक्षित, नवीन शर्मा, प्रिंस शर्मा और आयुष शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।