Wakf law will stop arbitrary land acquisition | मनमाने तरीके से जमीन अधिग्रहण रोकेगा वक्फ कानून: मुस्लिम समाज को दी गई जानकारी, भाजपा का संवाद कार्यक्रम – Firozabad News
अरुण कुमार रावत | फिरोजाबाद3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अल्पसंख्यक प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
फिरोजाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गुलाब वाटिका में वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के तहत अल्पसंख्यक प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य मुख्य अतिथि रहे।
दुर्विजय सिंह शाक्य ने बताया कि वक्फ इस्लामी कानून के तहत स्थापित एक अपरिवर्तनीय धर्मार्थ निधि है। यह भारत में वक्फ अधिनियम 1995 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त है। वक्फ बोर्ड मस्जिदों, धार्मिक और परोपकारी संस्थाओं के संरक्षक के रूप में कार्य करते हैं।

अल्पसंख्यक प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री अरशद अल्वी ने कहा कि वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए लाया गया है। उन्होंने बताया कि 2013 के अधिनियम में वक्फ बोर्ड एकतरफा रूप से संपत्तियों को वक्फ घोषित कर सकते थे।
नया अधिनियम मनमाने संपत्ति अधिग्रहण को रोकेगा। कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने उपस्थित अल्पसंख्यक समाज के प्रबुद्धजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने वोट बैंक की राजनीति करने वाली पार्टियों से सावधान रहने की सलाह दी।
इन लोगों की रही मौजूदगी अल्पसंख्यक प्रबुद्ध नागरिक संवाद में अल्पसंख्यक समाज से शहजाद खान, अंसार अहमद, अखलाक कुरेशी, आसमा बेगम, मोइनुद्दीन कुरेशी, चांद मियां, मोहम्मद असनद, कबीर कुरैशी, अशफाक हुसैन, राशिद सिद्दीकी, शमसुद्दीन, अल्ताफ अहमद, शानू मोहम्मद, वाजिद अली, अजहर, अरशद खान, तनवीर, शाहिद खान, जुनैद, जाकिर, फैजान अली, वसंत जैन, जयंत जैन, मोहम्मद जाकिर इस्लाम अली, अब्दुल अज़ीज़, इरफान खान, पिंकी खान, इरशाद, जाहिदा बेगम, उसनिका, खुशबू, सलामत, अरशद, शब्बीर, अकबर, नौसे खान, अनिल खान, बुद्धा खान, बने खान, शानू खान, गुड्डू रंगरेज, जफरुद्दीन, मुश्ताक, शकील, रिहाना, राशिद रंगरेज, इरशाद मोहम्मद, फिदा हुसैन, रिहान, जायद, काके सरदार, प्रीतपाल सरदार, डॉ अमित गुप्ता, गद्दू जैन, सैंकी जैन, शुभम जैन, संदीप जैन, राजेश चौहान, मनप्रीत सिंह कीर, शिव शंकर शर्मा, योगेंद्र सिंह चौहान, वीरेन्द्र प्रताप सिंह आदि लोग उपस्थित रहे एवं संचालन आकाश शर्मा व सचिन जैन ने किया।