Father shot son, condition critical | पिता ने बेटे को मारी गोली, हालत गंभीर: हैंडपंप से पानी भरकर लौटते वक्त हुआ विवाद, आरोपी गिरफ्तार – Mahoba News


इरफान पठान | महोबा3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पिता ने बेटे को मारी गोली, हालत गंभीर। - Dainik Bhaskar

पिता ने बेटे को मारी गोली, हालत गंभीर।

महोबा के अजनर थाना क्षेत्र में पिता ने बेटे को गोली मार दी। पीड़ित युवक योगेंद्र सिंह हैंडपंप से पानी भरकर घर लौट रहा था। इस दौरान उसके पिता भारत सिंह ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

योगेंद्र ने जब इसका विरोध किया, तो पिता ने पहले उसकी पिटाई की। इसके बाद घर में रखे अवैध तमंचे से उस पर गोली चला दी। गोली युवक के बाएं कंधे में लगने से वहीं घायल होकर गिर पड़ा।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच पड़ताल कर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक का इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि अजनर थाना पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से अवैध हथियार भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

एएसपी वंदना सिंह के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। घटना की जांच चल रही है। पीड़ित का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *