FIR against bank employees who usurped American woman’s house Death in 2003, loan given in 2004, bank gave 15 lakhs on fake papers | अमेरिकी महिला का मकान हड़पने वाले बैंककर्मियों पर एफआईआर: 2003 में मौत 2004 में दे दिया लोन, बैंक ने फर्जी कागजों पर दिए 15 लाख – Varanasi News



वाराणसी में अमेरिका में रहने वाली मृत महिला का मकान हड़पने के मामले में कैंट पुलिस ने केनरा बैंक के कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बैंक कर्मियों पर स्थानीय महिला और उसके पति की मिलीभगत से फर्जी दस्तावेजों पर 15 लाख रुपये का लोन देने का आरोप है

.

अमेरिकन महिला की मौत के बाद बैंक ने यह लोन स्वीकृत किया और उसकी लिमिट को मकान के आधार पर बढ़ाती गई। लोन नहीं जमा करने की दशा में गिरवी मकान को नीलाम करने की तैयारी थी, इससे पहले जानकारी मिलने पर मृतका के बेटे ने एक्शन लिया। महिला को नामजद करते हुए केनरा बैंक बांसफाटक के अज्ञात कर्मचारियों पर केस दर्ज किया है।

पीड़ित अतहर जलील ने पुलिस को बताया कि वह अमेरिकी नागरिक हैं और उनकी मां सफिया जलील के नाम से नदेसर में भवन खरीदा गया था। इन्होंने अपनी संपत्ति का वसीयतनामा अपने बेटों के नाम पर किया है। मां सफिया जलील का 18 अक्तूबर 2003 को अमेरिका में देहांत हो गया, वे बीमार थी। इस संदर्भ में स्थानीय लोगों को भी जानकारी हो गई लेकिन तब से कोई वाराणसी नहीं आया।

आरोप है कि वर्ष 2004 में नेहाल नैयर नामक व्यक्ति ने महिला को सफिया जलील के रूप में पेश किया और सदर तहसील से उसके नाम से फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर केनरा बैंक की बांसफाटक शाखा में गारंटर के तौर पर पेश किया। इसके बाद उन्होंने मारुति जोन नामक फर्म के नाम से 15 लाख रुपये की सीसी लिमिट पास करवाई। बताया कि सफिया जलील की मृत्यु 2003 में ही हो चुकी थी, इसके बावजूद 2006 में लोन को नवीनीकृत भी कर दिया गया। डीआरटी इलाहाबाद में चले मुकदमे के दौरान भी नेहाल नैयर ने फर्जी रूप से दावा किया कि वह और उसकी मां ही मृतका के वारिस हैं, जबकि वसीयत में अतहर जलील समेत अन्य उत्तराधिकारी पहले ही नामित थे।

पुलिस को बताया कि उपलब्ध साक्ष्यों के अनुसार, बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने नेहाल नैयर की इस साजिश में आर्थिक लाभ के लिए साथ दिया और फर्जी कागजातों को स्वीकार कर लोन स्वीकृत किया। मामले में पुलिस ने साजिया जमील और केनरा बैंक बांसफाटक शाखा के अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि अमेरिकी महिला की मौत के बाद लोन लेने के मामले में मुकदमा दर्ज के बाद विवेचना कराई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *