A woman who returned home from the counseling center was molested | परामर्श केंद्र से घर लौटी महिला के साथ छेड़छाड़: पति ने भी साथ नहीं दिया, मारपीट कर घर से निकाला; पुलिस जांच शुरू – Pilibhit News


पीलीभीत4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ उसके ससुर ने छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता पहले भी पारिवारिक विवाद के कारण घर से निकाली जा चुकी थी। परामर्श केंद्र में समझौते के बाद वह 30 अप्रैल को अपने पति के साथ घर लौटी थी।

6 मई को जब महिला नहाने के लिए कमरे से कपड़े लेने गई, तब उसका ससुर कमरे में घुस आया। उसने महिला के साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म के लिए दबाव बनाया। महिला के विरोध करने पर वह धमकी देकर चला गया।

पीड़िता ने इस घटना की जानकारी अपने पति को दी। लेकिन पति ने भी परिवार का साथ दिया। उसने पत्नी की पिटाई की और उसका मोबाइल व अन्य सामान छीनकर घर से निकाल दिया।

महिला अपने मायके पहुंची और परिजनों को घटना बताई। परिजनों के साथ वह कोतवाली पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। तब से वह न्याय के लिए कोतवाली के चक्कर लगा रही है। पूरनपुर थाना अध्यक्ष नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *