ABVP’s social awareness campaign | ABVP का सामाजिक अनुभूति अभियान: लखनऊ के 450 कार्यकर्ता 11 से 18 मई तक गांवों में जाकर समझेंगे ग्रामीण जीवन – Lucknow News
लखनऊ2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

लखनऊ विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सामाजिक अनुभूति अभियान की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ प्रांत संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी, लखनऊ महानगर उपाध्यक्ष डॉ. ईशदीप कौर, विभाग संगठन मंत्री अनुज श्रीवास्तव और महानगर मंत्री शाश्वत सांकृत ने किया।
महानगर मंत्री शाश्वत सांकृत ने बताया कि विकासार्थ विद्यार्थी (SFD) हर साल यह अभियान चलाता है। इसमें कार्यकर्ता टोलियों में गांवों का दौरा करते हैं। अभियान के लखनऊ महानगर संयोजक जतिन शुक्ला के अनुसार, 11 से 18 मई तक चलने वाले इस अभियान में लखनऊ के 450 से अधिक कार्यकर्ता भाग लेंगे।
देश के विकास के साथ गांवों का विकास जरूरी
प्रांत संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी ने कहा कि ABVP की स्थापना से ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि देश के विकास और शहरीकरण के साथ गांवों का विकास भी जरूरी है। भारत को समझने के लिए गांवों को समझना आवश्यक है।कार्यशाला में अंशिका सिंह, शीतल कुमारी, रमाकांत चौधरी, तान्या तिवारी, हर्षित सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।