Red alert in Jhansi after air strikes | हवाई हमलों के बाद झांसी में रेड अलर्ट: रातभर चली पुलिस चेकिंग, सैन्य क्षेत्र से गुजरने वाले एक-एक वाहन चेक किए – Jhansi News


झांसी में सैन्य क्षेत्र से गुजरने वाले वाहन को चेक करती पुलिस।

जम्मू, पंजाब और राजस्थान में पाकिस्तान की ओर से हवाई हमले होने के बाद झांसी में फोर्स को अलर्ट कर दिया गया। 25 थानों की पुलिस ने आज पूरी रातभर अपने-अपने क्षेत्र में चेकिंग की। खासकर सैन्य क्षेत्र से गुजरने वाले एक-एक वाहन को चेक किया गया। रेलवे स्टेश

.

इधर, अलर्ट के बाद बबीना कैंट, सदर बाजार, तालबेहट समेत अन्य प्रमुख सैन्य इलाकों के आसपास हाई अलर्ट कर दिया गया। यहां सुरक्षा बढ़ाते हुए 3 स्तरीय घेरा बनाया गया है। बाहरी दो घेरों की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस को दी गई है, जबकि भीतरी हिस्से की निगरानी में सेना के जवान तैनात है। बाहर से आने वाले एक-एक व्यक्ति को चेक किया जा रहा है।

बी कैटेगिरी में है झांसी

झांसी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया।

झांसी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया।

31वें भारतीय बख्तरबंद डिवीजन का मुख्यालय समेत अन्य महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने होने के कारण झांसी को अत्याधिक संवेदनशील माना जाता है। इसलिए जनपद को बी कैटेगिरी में रखा गया है। बुधवार रात के बाद गुरुवार रात को भी पाकिस्तान ने सीमावर्ती क्षेत्र में हमला करने की कोशिश की। जिसका सेना ने मुंहतोड़ जबाव दिया।

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए झांसी में रेड अलर्ट जारी किया गया। बबीना, सदर बाजार, भट्‌टागांव, पाल कॉलोनी, हवाई पट्‌टी के आसपास, सिमराहा, हाथी ग्राउड, लाल कुर्ती समेत अन्य सेन्य क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाई गई है। वहीं, बबीना रेंज के आसपास सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *