There was a dispute over money transaction in Mathura | मथुरा में पैसे के लेनदेन में हुआ विवाद: छत से हुए पथराव से इलाके में मची अफरा तफरी,मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला कराया शांत – Mathura News
थाना जैंत क्षेत्र की गौधूलि पुरम कॉलोनी में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कुछ ही देर में दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और एक दूसरे पर ईंट पत्थर फेंकने लगे
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र की गौधूलि पुरम कॉलोनी में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कुछ ही देर में दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और एक दूसरे पर ईंट पत्थर फेंकने लगे। स्थानीय लोगों ने मौके पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। झगडे की
.
इ रिक्शा को लेकर हुआ विवाद
वृंदावन के राजपुर गांव निवासी देव ठाकुर ने गौधूलि पुरम कॉलोनी निवासी मोहन ठाकुर को एक लाख 50 हजार रुपए में इ रिक्शा बेचा था। इसी इ रिक्शा के रुपए लेने देव शनिवार की देर शाम मोहन के घर गया। जहां रुपयों के लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद देव ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया।

इ रिक्शा के रुपए लेने देव शनिवार की देर शाम मोहन के घर गया। जहां रुपयों के लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद हो गया
छत से हुआ पथराव
देव के साथियों के आने से मोहन और उसके परिजन भड़क गए। इसके बाद उन्होंने देव और उसके साथियों पर छत से ईंट पत्थर फैंकना शुरू कर दिया। इसी बीच आरोप है कि किसी ने फायरिंग भी कर दी। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गयी। इस झगड़े में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।

झगड़े में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए
यह हुए घायल
मोहन और देव पक्ष के बीच हुए विवाद में गोधुली पुरम निवासी जगदीश गुप्ता, डोरीलाल, नीरज, गूंगा, कान्हा, राजपुर निवासी देव को चोट आई हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। झगडे की सुचना मिलते ही जैंत पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करते हुए मोहन पक्ष के 3 लोगों को हिरासत में ले लिया।