The balcony of a dilapidated house collapsed in Firozabad | फिरोजाबाद में जर्जर मकान का छज्जा गिरा: मां-बेटी समेत तीन लोग घायल, अस्पताल में भर्ती – Firozabad News


अरुण कुमार रावत | फिरोजाबाद2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव जाखई में रविवार सुबह एक मकान का छज्जा गिरने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों में 42 वर्षीय ऊषा देवी, उनकी 15 वर्षीय पुत्री चंचल और 38 वर्षीय भगवान सिंह शामिल हैं।

हादसे के समय ऊषा देवी और उनकी बेटी घर में काम कर रही थीं। अचानक छज्जा गिरने से तीनों लोग दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायलों को तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज जारी है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि परिवार के सभी लोग अपने-अपने कार्यों में व्यस्त थे। तभी अचानक तेज आवाज सुनाई दी। मुड़कर देखा तो चारों तरफ धुआं धुआं था। छज्जा गिरने की वजह से तीन लोग घायल हुए हैं।

थाना नारखी के इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भगवान सिंह जाटऊ गांव के रहने वाले हैं और वह भी इस हादसे में घायल हो गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *