Gayatri Yagna in Lucknow on Buddha Purnima | बुद्ध पूर्णिमा पर लखनऊ में गायत्री यज्ञ: गोमती नगर में घर-घर हुआ यज्ञ, शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देश पर कार्यक्रम – Lucknow News


लखनऊ2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ के गोमती नगर में बुद्ध पूर्णिमा पर शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में ‘गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ’ का आयोजन किया गया। गायत्री शक्तिपीठ गोमती नगर में सामूहिक यज्ञ में कई श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

शिव शंकर मिश्र, रमाकांत मिश्रा, अशोक सिंह, मिथिलेश सिंह, के.पी चतुर्वेदी और उनकी धर्मपत्नी, विनोद मिश्रा सहित अनेक कार्यकर्ता यज्ञ में शामिल हुए। सभी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ को पूर्ण किया।

गायत्री यज्ञ समाज में सकारात्मकता का माध्यम

घर-घर यज्ञ कार्यक्रम के तहत लोगों ने अपने घरों में भी यज्ञ किया। उर्मिला सिंह, सुनीता सिंह, विनीता सिंह, जितेंद्र सिंह और गर्वित सिंह एवं देवांशी सिंह ने अपने घर पर यज्ञ में भाग लिया।सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गायत्री यज्ञ एक वैज्ञानिक पद्धति है। यह मानसिक शुद्धि, वातावरण की शुद्धि और समाज में सकारात्मकता का माध्यम है।

गृहे-गृहे यज्ञ अभियान परिवार और समाज को एक सूत्र में बांधने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम के अंत में सभी ने विश्व शांति, पर्यावरण संरक्षण और देश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। यह आयोजन धार्मिक और सामाजिक जागरूकता का उदाहरण बना।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *