Special event in Lucknow on Buddha Purnima | बुद्ध पूर्णिमा पर लखनऊ में विशेष आयोजन: बुद्ध चरित के अखंड पाठ के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम, भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन – Lucknow News
लखनऊ2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

लखनऊ की अम्बर विहार कॉलोनी में बुद्ध पूर्णिमा पर भारतीय सर्व समाज भारत के कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बुद्ध चरित चंद्रोदय के अखंड पाठ से हुई। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में इसमें भाग लिया।
भारतीय सर्व समाज भारत के अध्यक्ष राजू देशप्रेमी ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। उन्होंने अतिथियों का पंचशील का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। सभी ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
भगवान बुद्ध के उपदेशों पर भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए
महिला मंडली ने भगवान बुद्ध के जीवन और उपदेशों पर भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए। राजू देशप्रेमी ने कहा कि बुद्ध ने दुनिया को शांति और करुणा का मार्ग दिखाया। महामंत्री शिवशंकर मौर्य ने बुद्ध पूर्णिमा को इंसानियत और बंधुत्व का प्रतीक बताया।
उपाध्यक्ष मुख्तार बौद्ध ने पंचशील के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में अजीत सिंह एडवोकेट, प्रज्ञानंद उपासक, डॉ. राजेश कुमार, अनुज कुमार समेत कई समाजसेवी और बुद्ध अनुयायी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।