Kanpur many areas no electricity Shutdown due to smart meter installation AB cable work | स्मार्ट मीटर लगाने और एबी केबल काम के कारण शटडाउन: कानपुर के कई इलाकों में घंटों नहीं रहेगी बिजली – Kanpur News
| कानपुर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कानपुर में बिजली विभाग के द्वारा कंज्यूमर स्मार्ट मीटर लगाए जाने और AB केबल संबंधित कार्य कराए जाने के कारण गुरुवार को कई इलाकों में शटडाउन लिया जाएगा। इन इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। छबीले पुरवा उपकेंद्र पर केडीए कॉलोनी क्षेत्र में सुबह 11:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा।
अहिरवार उपकेंद्र पर चेत नगर क्षेत्र में 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। विकास नगर उपकेंद्र पर संबंधित क्षेत्र में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।
दबौली उपकेंद्र पर रतनलाल नगर और दबौली क्षेत्र में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। अफीम कोठी उपकेंद्र पर लक्ष्मीपुरवा, लोहा मिल कंपाउंड, लकड़मंडी, कारवालों नगर इलाके में सुबह 10 बजे से 11 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा।
शास्त्री नगर उपकेंद्र पर सेंट्रल पार्क विजय नगर डबल पुलिया चैन फैक्ट्री चौराहा ऊंचा पार्क इलाके में 11.30 से 1 बजे तक शटडाउन रहेगा।