Lucknow to Chandigarh flights will resume from Saturday | लखनऊ से चंडीगढ़ उड़ानें शनिवार से फिर होगी शुरू: तनाव के चलते बंद हुई थीं सेवाएं, बुकिंग धीमी होने से यात्रियों में उत्साह नहीं – Lucknow News
भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के कारण लखनऊ से चंडीगढ़ और किशनगढ़ की उड़ानें कुछ समय के लिए स्थगित कर दी गई थीं। यह फैसला जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके जवाब में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत लिया गया था।
.
अब, दोनों देशों के बीच सीजफायर के बाद हालात सामान्य होने लगे हैं। इसी के तहत लखनऊ से चंडीगढ़ की उड़ानें शनिवार से दोबारा शुरू हो रही हैं। किशनगढ़ के लिए सेवाएं पहले ही बहाल हो चुकी हैं।

चंडीगढ़ जाने में यात्री नहीं दिखा रहे रुचि।
यात्रियों की संख्या कम, बुकिंग भी धीमी
हालांकि उड़ानों की शुरुआत हो रही है, लेकिन यात्रियों में खास उत्साह नहीं देखा जा रहा है। एयरलाइन से जुड़े सूत्रों के अनुसार, चंडीगढ़ के लिए उड़ान में अब तक सिर्फ 15 से 20 टिकट ही बुक हुए हैं। किशनगढ़ के लिए इससे भी कम बुकिंग हुई है।
कम बुकिंग की वजह से फिलहाल किराये में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। लोगों में अब भी हालिया घटनाओं को लेकर आशंका बनी हुई है, जिससे वे हवाई सफर से दूरी बनाए हुए हैं।
जानिए फ्लाइट का समय और किराया…
इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-6552 लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से शाम 7:10 बजे उड़ान भरेगी और रात 8:30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी की फ्लाइट 6E-146 सुबह 7:10 बजे रवाना होकर 8:30 बजे लखनऊ लौटेगी। इस रूट का किराया 4710 रुपये तय किया गया है।
किशनगढ़ के लिए स्टार एयर की फ्लाइट S5-223 शाम 5:45 बजे लखनऊ से उड़ान भरकर शाम 7:05 बजे पहुंचेगी। इसका किराया 3499 रुपये है। वापसी की फ्लाइट S5-222 दोपहर 3:55 बजे किशनगढ़ से रवाना होकर शाम 5:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी।