SP protests against Madhya Pradesh minister | सपा का मध्य प्रदेश मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन: सैन्य अधिकारी सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने का विरोध, कानूनी कार्रवाई की मांग – Sonbhadra News
मनोज कुमार वर्मा | सोनभद्र3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सपा का मध्य प्रदेश मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन।
सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में स्वर्ण जयंती चौक पर समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ प्रदर्शन किया। सपा महिला सभा की जिला अध्यक्ष गीता गौर के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में भाजपा विरोधी नारे लगाए गए।
गीता गौर ने कहा कि सैन्य महिला अधिकारी सोफिया कुरैशी के खिलाफ दिया गया बयान निंदनीय है। उन्होंने इसे देश की सभी महिलाओं का अपमान बताया।
सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव और मनीष त्रिपाठी ने भाजपा पर नारी विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान झूठा है। उन्होंने मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की।
प्रमोद यादव ने बताया कि सोफिया का परिवार तीन पीढ़ियों से देश की सेवा कर रहा है। उन्होंने मंत्री विजय साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। साथ ही बलिया के रसड़ा में एक भाजपा नेता के अश्लील वीडियो का मामला भी उठाया।
मंत्री के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन
रॉबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर विवादित बयान देने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय साहू के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार दोपहर 2 बजे जमकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर मौजूद प्रदर्शन में उर्मिला भारती, शिव कुमारी, नितेष पटेल, जुनैद अंसारी, लल्लू भारती, मुन्ना कुशवाहा और सुरेश अग्रहरि समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।