Chief Minister Yogi will be in Sambhal on May 20 | मुख्यमंत्री योगी 20 मई को संभल में: कई सौ करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण, प्रशासन ने शुरू की तैयारी – Sambhal News


सनी गुप्ता, संभल2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 मई को संभल का दौरा करेंगे। इस दौरान वह जिले में कई सौ करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण विश्नोई ने जिला एवं तहसील स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक की।

हालांकि, अभी तक शासन और जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री के दौरे का आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार, 16 या 17 मई तक शासन की ओर से कार्यक्रम की रूपरेखा जारी की जा सकती है।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की जानकारी मिलते ही जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *