The organization came forward for the marriage of the needy | जरूरतमंद की शादी में आगे आई संस्था: बेटी को मिली श्रृंगार सामग्री और आर्थिक मदद, 10 साल पहले पिता का हो गया था निधन – Auraiya News


औरैया3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
विचित्र पहल सेवा समिति ने जरूरतमंद बेटी की शादी में मदद की। - Dainik Bhaskar

विचित्र पहल सेवा समिति ने जरूरतमंद बेटी की शादी में मदद की।

औरैया में विचित्र पहल सेवा समिति ने एक और जरूरतमंद परिवार की मदद की है। समिति के सदस्य 16 मई 2025 को सुबह 10 बजे बड़ी माता मंदिर के पास मोहल्ला दयालपुर में पूजा के घर पहुंचे।

पूजा के पिता सरमन साइकिल मरम्मत का काम करते थे। उनका 10 साल पहले बीमारी से निधन हो गया था। पूजा की शादी 18 मई को अजीतमल के मन्ती का पूर्वा निवासी प्रिंस के साथ होनी है। आर्थिक तंगी के कारण पूजा की मां मीरा ने समिति से मदद मांगी थी।

विचित्र पहल सेवा समिति ने जरूरतमंद बेटी की शादी में मदद की।

विचित्र पहल सेवा समिति ने जरूरतमंद बेटी की शादी में मदद की।

तिलक लगाकर स्वागत किया सखी ग्रुप की निवर्तमान अध्यक्ष एकता गुप्ता और संरक्षक बबिता ने पूजा का तिलक कर स्वागत किया। समिति ने श्रृंगार सामग्री, घरेलू सामान और आर्थिक मदद प्रदान की। संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल ने बताया कि अब तक 67 जरूरतमंद लड़कियों की शादी में मदद की जा चुकी है।

आगे भी मदद का दिया भरोसा संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि सभी समाज के जरूरतमंदों की मदद जारी रहेगी। कार्यक्रम में तेज बहादुर वर्मा, ऐश्वर्य सोनी, सतीश पोरवाल, हर्ष सोनी, हिमांशु दुबे, संजय, नितिन, अंजली, मीरा देवी और प्रियंका समेत कई लोग मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *