AAP’s protest against Modi government | AAP का मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन: बस्ती में विवादित बैनर लगाकर केंद्र की नीतियों पर उठाए सवाल – Basti News
राज प्रकाश | बस्ती3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बस्ती में आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार को बड़ेबन के समीप फ्लाईओवर पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने “पीओके का छोड़ मौका, मोदी को देश का धोखा” लिखा बैनर लगाया।
जिला अध्यक्ष डॉक्टर राम सुभाष वर्मा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। डॉ. वर्मा ने कहा कि सरकार विदेश नीति, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से ध्यान भटकाने के लिए राष्ट्रवाद का सहारा ले रही है। उन्होंने पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) के मुद्दे पर सरकार की कार्यवाही पर सवाल उठाए।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश को विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की आवश्यकता है। उनका आरोप था कि सरकार इन मूलभूत मुद्दों को नजरअंदाज कर रही है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक सरकार जनहित में काम नहीं करेगी, उनका विरोध जारी रहेगा।
प्रदर्शन में प्रेमचंद चौधरी, अनिल कुमार मौर्य, बाबा राम सजन सूर्यवंशी, मिथिलेश भारती, सुलेखा चौधरी, वीरेंद्र यादव, उमेश कुमार शर्मा और षेशपाल चौधरी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।