An unknown body found on the river bank in Narayanpur Kalan | नरायनपुर कलां में नदी किनारे मिला अज्ञात शव: युवक की पहचान नहीं, शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले – Chandanpur(Nanpara) News


अनुज जायसवाल | चन्दनपुर(नानपारा), बहराइच3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अज्ञात का शव। - Dainik Bhaskar

अज्ञात का शव।

बहराइच के नानपारा कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नरायनपुर कलां कर्बला नदी के किनारे शाम 8 बजे स्थानीय लोगों को शव दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच आंकी गई है। शव पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं। इस कारण मौत के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

नानपारा कोतवाल रामाज्ञा सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। साथ ही युवक की पहचान के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *