New initiative for women empowerment in UP | चित्रकूट में महिला सशक्तिकरण की नई पहल: मुख्य सचिव समेत कई IAS अधिकारियों की पत्नियों ने खोला आकांक्षा स्टोर – Chitrakoot News


जितेंद्र कुमार | चित्रकूट1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव की पत्नी और आकांक्षा समिति की प्रदेश अध्यक्ष रश्मि सिंह ने रविवार को चित्रकूट का दौरा किया। उनके साथ कई IAS अधिकारियों की पत्नियां भी मौजूद रहीं।

कामतानाथ परिक्रमा मार्ग पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए आकांक्षा स्टोर का उद्घाटन किया गया। यह स्टोर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए खोला गया है। स्टोर में एक कैंटीन भी होगी, जिसका संचालन भी इन्हीं महिलाओं द्वारा किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान कसहाई गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में फस्ट एड ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। महिलाओं को आपात स्थिति में प्राथमिक चिकित्सा देने का प्रशिक्षण दिया गया। चित्रकूट जिले की आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉक्टर तनुषा टी आर की प्राथमिक चिकित्सा पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

रश्मि सिंह ने कसहाई गांव की गौशाला का भी दौरा किया। उन्होंने गोबर से बनी जैविक खाद के व्यावसायिक उत्पादन पर चर्चा की। आकांक्षा समिति के बारे में जानकारी देते हुए रश्मि सिंह ने बताया कि यह IAS अधिकारियों की पत्नियों का एक समूह है। यह समिति महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए काम करती है। आकांक्षा स्टोर ग्रामीण महिलाओं को उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने में मदद करेगा।

आकांक्षा समित द्वारा महिलाओं को प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे वह इस प्रशिक्षण को प्राप्त कर विषय परिस्थितियों में लोगों की मदद कर सकती हैं।

इसके साथ ही गौशाला में गौशाला दीदियों द्वारा तैयार किए गए लोकल खाद यानि वार्मिग कम्पोस्टिंग खाद को कैसे प्रदेश स्तर में उसकी मार्केटिंग या प्रमोशन किया जाए उसको लेकर वह आगे काम करेंगी। इसके बाद राजापुर में तुलसीदास जी के मंदिर में दर्शन कर तुलसीदास की लिखी रामायण का वितरण किया।

इस मौके पर आकांक्षा समिति की प्रदेश पदाधिकारी सचिव प्रतिभा सिंह, उपाध्यक्ष प्रीति चौधरी,ऊषा सिंह,साध्वी सिंह,पूजा सिंह, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, डॉ तनुषा टीआर,एसडीएम पूजा साहू,डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *