Temperature reached 41 degrees in Hathras | हाथरस में 41 डिग्री पहुंचा तापमान: दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा, बिजली कटौती से लोग परेशान – Hathras News


हाथरस2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हाथरस में आज तेज धूप और गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित किया। सुबह 9 बजे से ही तेज धूप निकल गई। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल शाम को हल्की बूंदाबांदी और ठंडी हवा से लोगों को राहत मिली थी। लेकिन आज सुबह से ही गर्मी ने फिर से लोगों को परेशान किया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को परेशान करके रख दिया। दोपहर को लोगों को ऐसा महसूस हुआ जैसे आसमान से आग बरस रही हो। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने तरह-तरह के उपाय किए। मजबूरी में ही लोग अपने घरों से बाहर निकले।

शहर की कुछ सामाजिक संस्थाओं ने अलग-अलग जगहों पर प्याऊ लगाकर मीठे पानी का वितरण किया। शहर और देहात के कुछ इलाकों में बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *