हरदोई में तापमान 12 डिग्री गिरा:42 से घटकर 30 डिग्री पर पहुंचा, उमस ने किया परेशान
हरदोई में सोमवार को लोगों को गर्मी से राहत मिली। रविवार को जहां अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस था, वह सोमवार को गिरकर 30.0 डिग्री सेल्सियस हो गया। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार सुबह की आर्द्रता 82 प्रतिशत रही। शाम को यह घटकर 61 प्रतिशत हो गई। आसमान साफ रहा और पूर्वी दिशा से 6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम पर्यवेक्षक रमेश चंद्र वर्मा ने कहा कि यह राहत अस्थायी है। आने वाले दिनों में तापमान फिर बढ़ सकता है और लू चल सकती है। लू से बचाव का अलर्ट जारी
गर्मी के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहता है। लोग जरूरी काम पर ही बाहर निकल रहे हैं। दुकानों पर शिकंजी, नींबू पानी और आइसक्रीम की बिक्री बढ़ी है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर न निकलें। खूब पानी पिएं और हल्के सूती कपड़े पहनें। प्रशासन ने लू से बचाव के लिए अलर्ट जारी किया है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Source link