Former Deputy CM will participate in Tiranga Yatra, Kanpur News Today, Kanpur | तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे पूर्व डिप्टी सीएम: भारतीय सेना के पराक्रम को लेकर निकाली जाएगी यात्रा; साधु-संत भी यात्रा में होंगे शामिल – Kanpur News
तिरंगा यात्रा को लेकर दी गई जानकारी।
भाजपा द्वारा सेना के सम्मान में अब विधानसभा स्तर पर तिरंगा यात्रा निकालेगी। अभी जिलास्तर पर यह यात्राएं हो रहीं थीं। 21 मई को पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा छावनी विधानसभा में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करेंगे।
.
22 मई को किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी और 23 मई को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के नेतृत्व में महाराजपुर विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे संत भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के कार्यक्रम को लेकर छावनी, किदवई नगर और महाराजपुर विधानसभा में दो दर्जन से अधिक जगहों पर जाकर मोहल्ला बैठकें की। उन्होंने आम जनमानस को बड़ी संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील की।
शिवराम सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों के अलावा यात्रा में साधु संत, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता, एनसीसी कैडेट, सिविल डिफेंस, अधिवक्ता संघ, व्यवसायी आदि लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।
क्षेत्रीय कार्यालय में भी आयोजित होंगे कार्यक्रम
भाजपा दक्षिण मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री शाम 4 बजे क्षेत्रीय कार्यालय सभागार में पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी जन्म स्मृति की जिला संगोष्ठी को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे छावनी विधानसभा में तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।
बैठक में ये प्रमुख रूप से रहे मौजूद मोहल्ला बैठक में रघुनंदन भदौरिया, राम बहादुर यादव, गणेश शुक्ला, विनोद मिश्रा, जसविंदर सिंह, मनीष त्रिपाठी, अर्जुन बेरिया, वीरेंद्र दिवाकर, राजन चौहान, शिवपूजन सविता, अनुराग शुक्ला, आदि मौजूद रहे।