Suspicious death of student in Sitapur | सीतापुर में छात्र की संदिग्ध मौत: नीम के पेड़ पर लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप – Thangaon (Biswan) News
राजेश पाल | थानगांव (बिसवां), सीतापुर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मृतक का शव।
सीतापुर के थानगांव इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 15 वर्षीय छात्र रवि गौतम का शव नीम के पेड़ से लटका मिला है। मृतक कक्षा 6 का छात्र था।

रोते बिलखते परिजन।
रवि गौतम जबरपुरवा गांव का रहने वाला था। उसके पिता का नाम देशराज उर्फ कल्लू और मां का नाम राजकुमारी है। रवि दोपहर दो बजे साइकिल से किसी मौर्या जी को कच्चे आम देने के लिए घर से निकला था। दो घंटे बाद उसका शव गांव से पूरब एक किलोमीटर पूरब, सरैया भटपुरवा ग्राम सभा में कच्चे मार्ग पर लटका मिला। शव प्लास्टिक की रस्सी से पेड़ पर लटका हुआ था।

घटना की जानकारी मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस।
घटनास्थल पर मृतक के शरीर पर कई चोट के निशान देखे गए हैं। मौके से उसकी साइकिल भी गायब है। परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। वे काफी देर तक शव को पोस्टमार्टम के लिए देने से मना करते रहे। और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी पर अड़े थे। काफी देर जद्दोजहद के बाद शव को पुलिस ले गई।
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है। थानाध्यक्ष अतुल शुक्ला के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह हलीमनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में दूसरे सप्ताह की दूसरी बड़ी घटना है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।