The husband killed his wife by crushing her head | पति ने पत्नी का सिर कूचकर मार डाला: खुद को चाकू मारकर जान देने की कोशिश, दूसरे से बात करने के शक में हुआ था झगड़ा – Hardoi News
फैजी खान | हरदोई1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
हरदोई के टंडियावां थाना क्षेत्र में एक पति ने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी को पत्नी के कैरेक्टर पर शक था। हत्या के बाद उसने खुद पर चाकू से हमला करके जान देने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को इलाज के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी लालाराम ने पत्नी बिट्टू पर चरित्र का शक होने के कारण उसके सिर पर ईंट से वार किया। इस हमले में बिट्टू की मौत हो गई। घटना 7 मई को गोपामऊ-पिहानी मार्ग स्थित काशीराम कॉलोनी के पास आम के बाग में हुई। हत्या के बाद लालाराम ने खुद को चाकू से घायल कर आत्महत्या का प्रयास किया।
पुलिस ने पहुंचाया था सीएचसी स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पिहानी पहुंचाया। चिकित्सकों ने बिट्टू को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल लालाराम को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। पुलिस ने शुरू में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पूछताछ में लालाराम ने बताया कि उसकी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।
लखनऊ में चल रहा था इलाज गुस्से में आकर उसने पत्नी की हत्या कर दी। थाना प्रभारी शिवनारायण और सिपाही विपिन कुमार की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने घटनास्थल का निरीक्षण कर टीम को त्वरित खुलासे के निर्देश दिए थे। पुलिस ने आरोपी को इलाज के बाद गिरफ्तार कर लिया है और विधिक कार्यवाही जारी है।