Bike collided with parked DCM, one died | खड़ी DCM से टकराई बाइक, एक की मौत: बदायूं में सड़क हादसा; दूसरा घायल, अस्पताल में भर्ती – Badaun News


बदायूं2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बदायूं में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव जहानाबाद के पास सड़क किनारे खड़ी DCM से बाइक टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।

बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बेहटा जवी निवासी अर्जुन (30) और उसका साथी छविराम बिल्सी से गांव लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी DCM से टकरा गई। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। छविराम का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मृतक अर्जुन के पिता का नाम रामवीर है। घायल छविराम के पिता का नाम प्यारे लाल है। मौत की खबर सुनकर परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *