New SP City of Badaun took charge | बदायूं के नए एसपी सिटी ने संभाला चार्ज: पैदल मार्च कर शहर का जायजा लिया, व्यापारियों से की बातचीत – Badaun News


बदायूं6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कानपुर कमिश्नरेट से स्थानांतरित होकर आए एसपी सिटी विजेंद्र द्विवेदी ने बुधवार को बदायूं में अपना कार्यभार संभाल लिया। - Dainik Bhaskar

कानपुर कमिश्नरेट से स्थानांतरित होकर आए एसपी सिटी विजेंद्र द्विवेदी ने बुधवार को बदायूं में अपना कार्यभार संभाल लिया।

कानपुर कमिश्नरेट से स्थानांतरित होकर आए एसपी सिटी विजेंद्र द्विवेदी ने बुधवार को बदायूं में अपना कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह से औपचारिक मुलाकात की। इसके बाद पुलिस लाइन में आमद दर्ज कराई।

एसपी सिटी ने अपने कार्यालय में पेशी स्टाफ से परिचय किया। उन्होंने अपने सर्किल के थानों की जानकारी ली। शहर का जायजा लेने के लिए वे सदर कोतवाली और सिविल लाइंस पुलिस के साथ पैदल मार्च पर निकले।

विशेष रूप से मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का दौरा किया। मार्च के दौरान प्रमुख व्यापारियों और संभ्रांत नागरिकों से मुलाकात कर शहर की स्थिति के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *