The winds brought down the temperature, but the heat will be felt more, Kanpur Weather, Kanpur News Today, Kanpur | कानपुर में देर रात तेज आंधी-बारिश: कई जगहों पर गिरे पेड़, 3 घंटे तक गुल रही लाइट; 45 मिनट में हुई 15 मिमी बारिश – Kanpur News


आंधी के चलते पूरे शहर की लाइट बंद कर दी गई।

प्रदेश और देश में मौसम में भारी उतार-चढ़ाव बने हुए हैं। बुधवार देर रात तक दिल्ली, मेरठ, आगरा के बाद रात करीब सवा 12 बजे कानपुर में भी पहले तेज धूल भरी आंधी चलना शुरू हो गई। इसके बाद गरज-चमक के साथ बारिश हो गई। मौसम खराब होने के चलते करीब 3 घंटे तक शह

.

पूरे शहर की लाइट हुई गुल

तेज आंधी के साथ शुरू हुई बारिश से पूरे शहर की लाइट काट दी गई। पूरे शहर में ब्लैकआउट जैसी स्थिति बन गई। करीब 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली। वहीं कई स्थानों पर पेड़ भी गिरे। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक रात सवा 12 से 1 बजे तक 45 मिनट में 15 मिमी बारिश दर्ज की गई।

कानपुर में बारिश से पहले तेज धूल भरी आंधी चली।

कानपुर में बारिश से पहले तेज धूल भरी आंधी चली।

प्री-मानसून बारिश के लिए बनी परिस्थितियां हालांकि नम व तेज हवाओं ने अधिकतम तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस से कमी ला दी है। तापमान 37.7 डिग्री दर्ज किए गए। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली नम हवाएं आना शुरू हो गई हैं। माश्चर फीड पर्याप्त मात्रा में आने से स्थानीय स्तर पर प्री-मानसून बारिश के लिए स्थितियां अनुकूल हो गई हैं।

रात में आंधी-बारिश ने दी राहत बुधवार को पूरे दिन तेज हवाएं चलती रहीं, इससे धूप निकलने के बाद भी तापमान सामान्य से नीचे रहे। रात में बादलों की आवाजाही के चलते न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री बढ़कर 28 डिग्री दर्ज किए गए। हालांकि रात में आंधी-बारिश ने गर्मी को पूरी तरह दूर कर दिया। हवा में नमी का प्रतिशत बढ़कर 77 तक पहुंच गया है।

तापमान भले कम, लेकिन गर्मी ज्यादा महसूस होगी कानपुर में अधिकतम तापमान भले सामान्य से नीचे आ गए हैं। लेकिन नमी के चलते हीटइंडेक्स वाली स्थिति बन रही है। गर्मी की फीलिंग 43 से 44 डिग्री वाली ही होगी।

हीटइंडेक्स वाली स्थिति में बॉडी अपना टेंप्रेचर मेंटेन नहीं कर पाती है और हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इसमें बेहोशी तक आ जाती है। पानी लगातार पीते रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *