Tribute to Rajiv Gandhi on his death anniversary in Rampur | रामपुर में राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि: कांग्रेसियों ने चित्र पर किया माल्यार्पण, रखा 2 मिनट का मौन – Rampur News
शन्नू खान | रामपुर1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रामपुर में कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनी कपूर के आवास पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नेताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया और दो मिनट का मौन रखा।
पूर्व विधायक अफरोज अली खां ने कहा कि राजीव गांधी ने जमीन के साथ-साथ लोगों के दिलों पर भी राज किया। पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता ने बताया कि राजीव गांधी आधुनिक सोच के धनी थे। उन्होंने देश को तकनीकी रूप से विकसित करने का सपना देखा था।
राजीव गांधी की देन को याद करते हुए नेताओं ने कहा कि उन्होंने संचार क्रांति, कंप्यूटर क्रांति और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम किए। साथ ही 18 साल के युवाओं को मताधिकार और पंचायती राज व्यवस्था की शुरुआत की।
कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आरिफ अल्वी, पूर्व शहर अध्यक्ष नोमान खां, सेवादल प्रदेश सचिव विक्की मियां, चमरौआ विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद फाजिल, जिला महासचिव अजीमुद्दीन, सेवादल पूर्व जिला अध्यक्ष विक्की नफीस, शहर उपाध्यक्ष जगमोहन मोना, राजू सिडाना और महबूब खां सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।