ADA sealed illegal construction | एडीए ने सील किया अवैध निर्माण: बार-बार नोटिस के बाद भी हो रहा था निर्माण, हरीपर्वत क्षेत्र में की कार्रवाई – Agra News
अवैध रूप से हो रहे निर्माण को सील कर दिया गया
आगरा विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की। गुरुवार को हरीपर्वत 3 वार्ड में एक निर्माण पर कार्रवाई करते हुए सील लगाई गई। हरीपर्वत वार्ड में मै० अमृतसर ट्रांसपोर्टेशन द्वारा प्लाट संख्या-134/3. ट्रांसपोर्ट नगर, हरीपर्वत-तृतीय, आगरा पर अनाधि
.
लगा दिया गया नोटिस एडीए ने निर्माण स्थल पर नोटिस भी लगा दिया है। नोटिस में लिखा है कि मैप मांगा गया, जो मालिक नहीं दिखा पाया। 200 वर्गमीटर में शटरिंग का काम हो रहा था। जानकारी दी गई कि पहले भी यहां 3 बार नोटिस दिया गया है। सुनवाई की तिथि भी दी गई थी। लेकिन कोई उपस्थित नहीं हुआ। 15 मई को कारण बताओ नोटिस दिया गया था। इसके बाद भी निर्माण कार्य चल रहा था। गुरुवार को टीम ने मौके पर पहुंचकर फिर से जानकारी मांगी। लेकिन किसी भी तरह की जानकारी नहीं मिली। जिसके बाद निर्माण स्थल पर सील लगा दी गई है। एडीए के अधिकारियों का कहना है कि अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कार्यवाही की जा रही हैं। पिछले दिनों भी कई अवैध निर्माणों पर सील लगाई गई थी।