Congress’s campaign to strengthen the organization in Bareilly | कांग्रेस का बरेली में संगठन मजबूत करने का अभियान: बूथ स्तर तक पहुंचने की तैयारी, 100 दिन में 5 स्तर पर मजबूती का लक्ष्य – Bareilly News
बरेली2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बरेली में कांग्रेस कमेटी ने संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है।
कार्यक्रम में महानगर कोऑर्डिनेटर ममता लोधी, कोऑर्डिनेटर सुनीता सिंह, माया प्रकाश शर्मा, जिला कोऑर्डिनेटर अनूप वर्मा, मिर्जा असफाक सकलैनी, महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा और प्रदेश प्रवक्ता केबी त्रिपाठी मौजूद रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कोऑर्डिनेटर सुनीता सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस को वापस लाने के लिए मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि पद की चिंता छोड़कर पार्टी के लिए काम करना है। हाईकमान द्वारा नियुक्त अध्यक्ष का सभी को साथ देना है।
जिला कोऑर्डिनेटर अनूप वर्मा ने यूपीए सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 10 साल की सरकार में कई योजनाएं चलाईं, लेकिन उनका प्रचार नहीं हो पाया। अब संगठन को 100 दिनों में 5 स्तर पर मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी दिशा में काम चल रहा है।
