DM Anunay Jha of Maharajganj transferred | महराजगंज के डीएम अनुनय झा का तबादला: हरदोई की मिली जिम्मेदारी, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई – Maharajganj News
अमृत जायसवाल | महराजगंज3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जिलाधिकारी अनुनय झा को भेंट करते अधिकारी व कर्मचारी।
महराजगंज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा को हरदोई स्थानांतरण पर विदाई दी गई। दोपहर 12 बजे आयोजित कार्यक्रम में जनपद के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी झा ने कहा कि जनपद में उनका 1 वर्ष 8 माह का कार्यकाल यादगार रहा। जनपद को सीएम डैशबोर्ड में पहला स्थान मिला। उन्होंने इसका श्रेय सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक काम के साथ मानवीय संवेदना भी जरूरी है।
मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने बताया कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में जनपद का हर क्षेत्र में विकास हुआ। बुजुर्गों को पेंशन और आयुष्मान कार्ड मिले। वंचित गांवों में योजनाओं का लाभ पहुंचा।
विदाई समारोह में सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला, परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी, वरिष्ठ कोषाधिकारी राजकुमार गुप्ता और उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी समेत अन्य अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए।