Police constable died in Unnao | उन्नाव में पुलिस कांस्टेबल की मौत: गांव के तीन लोगों के साथ शराब पी थी, नाक से निकल रहा था खून, बहराइच में तैनाती – Unnao News


उन्नावकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
पुलिस कांस्टेबल की मौत हुई है। - Dainik Bhaskar

पुलिस कांस्टेबल की मौत हुई है।

बहराइच पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी वेदप्रकाश पाल का शव उनके पैतृक गांव उन्नाव में मिला है। वह छुट्टी पर घर आए थे। शुक्रवार को उनका शव गांव पुरवा के बाहर मिला। मृतक की नाक से मामूली रक्तस्राव हुआ था। शरीर पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं।

जानकारी के अनुसार, वेदप्रकाश गुरुवार शाम को गांव के तीन अन्य लोगों के साथ शराब पी रहे थे। इसके बाद देर रात उनका शव गांव के बाहर मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस कांस्टेबल की मौत की सूचना पर लोगों की भीड़ लग गई।

पुलिस कांस्टेबल की मौत की सूचना पर लोगों की भीड़ लग गई।

पुलिस कांस्टेबल की मौत की सूचना पर लोगों की भीड़ लग गई।

पुलिस कांस्टेबल की मौत की सूचना पर लोगों की भीड़ लग गई।

एसपी ने किया निरीक्षण पुलिस अधीक्षक उन्नाव दीपक भूकर ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना माखी पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में हत्या या दुर्घटना का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

पिता ने दो लोगों पर जताया शक पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मृतक के पिता रामलखन पाल ने दो लोगों पर शक जताया है। एसपी भूकर के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *