Possibility of rain and thunderstorm in NCR for 2 days | NCR में 2 दिन बारिश और आंधी की संभावना: गाजियाबाद में आंधी बारिश से से तापमान में आई गिरावट, सुबह से हल्के बादल – Ghaziabad News
गाजियाबाद में बुधवार रात आंधी व बारिश से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने एनसीआर के अगले 2 दिनों के लिए आंधी व बारिश का पूर्वानुमान जताया है। आज शनिवार सुबह से हल्के बादल छाए हुए हैं। इससे पहले रात में भी बारिश को मौसम रहा। शुक्रवार को भी शहर म
.
तापमान में कमी आने से भीषण गर्मी से राहत
बारिश व आंधी के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। आज शनिवार सुबह तापमान तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिन में तापमान 37 डिग्री पहुंचने का पूर्वानुमान है। दोपहर तक हवा की गति सामान्य रहेगी। लेकिन उसके बाद तेज हवाएं चलने का अनुमान है। शाम को आंधी व बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
लगातार बदल रहा मौसम
मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस समय चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम बदला है। बुधवार रात आए तूफान से यूपी में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। अभी वेस्ट यूपी के के अधिकांश जिलों में कुछ स्थानों पर तेज हवा और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कहीं कहीं 40 से 50 किमी की गति से तेज हवाएं चलेंगी।
बुधवार रात आंधी से पेड़ों को सबसे ज्यादा नुकसान
बुधवार रात आंधी तूफान के साथ ओलावृष्टि भी हुई। इससे गाजियाबाद में बिजली की लाइनों व पेड़ों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। आसमान में बिजली बार-बार चमकती रही। गरजती बिजली और तेज हवाओं से बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। कई कॉलोनियों और बाजारों में अंधेरा छा गया। रात भर अधिकांश शहर में अंधेरा रहा।
मसूरी नहर पर पेड़ उखड़े। नगर निगम के अनुसार 120 पेड़ उखड़े व टूटे। जबकि बिजली की लाइनों को नुकसान हुआ। मोदीनगर में 24 घंटे में भी बिजली सप्लाई बाधित रही। गाजियाबाद में 3 लोगों की माैत हुई, 4 घर ढह गए। जबकि 9 लोग घायल हुए।