Ahilyabai Holkar’s birth tercentenary commemoration campaign | अहिल्याबाई होलकर की जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान: सिद्धार्थनगर में पूर्व विधायक ने की अध्यक्षता, कार्यक्रम में जुटे कई नेता – Siddharthnagar News


इंतेजार हैदर | सिद्धार्थनगर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिद्धार्थनगर के सरस्वती विद्या मंदिर, डुमरियागंज में पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर की जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान-2025 के तहत विधानसभा पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने की।

अध्यक्षीय संबोधन में राघवेंद्र प्रताप सिंह ने देवी अहिल्याबाई होलकर के जीवन को सेवा और न्याय का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन जनकल्याण के लिए समर्पित था। उनका त्याग और नेतृत्व आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रभारी हरिचरण कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मधुसूदन अग्रहरि कार्यक्रम संयोजक और सचिदानंद चौबे जिला कार्यक्रम संयोजक की भूमिका में रहे। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, दशरथ चौधरी, लवकुश ओझा, नीरज मणि त्रिपाठी, चंद्रप्रकाश चौधरी और धर्मराज वर्मा समेत कई मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *