Humidity increased problems in Ballia | बलिया में उमस ने बढ़ाई परेशानी: 34 डिग्री तापमान, लेकिन महसूस 41 डिग्री जैसा; बिजली कटौती से लोग त्रस्त – Ballia News


पुष्पेंद्र कुमार तिवारी | बलिया2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
तेज धूप से बढ़ी उमस ने बढ़ाई ग्रामीणों की परिशानी। - Dainik Bhaskar

तेज धूप से बढ़ी उमस ने बढ़ाई ग्रामीणों की परिशानी।

बलिया में रविवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। सुबह धूप निकली और बाद में आसमान में बादल छा गए। दोपहर में उमस का प्रकोप बढ़ गया। दिनभर धूप और छांव का खेल चलता रहा।जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। उमस के कारण लोगों को 41 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी महसूस हुई। इस कारण लोग घरों से बाहर निकलने में हिचक रहे हैं।

लंबी दूरी की सड़कों पर यात्री पेड़ों के नीचे विश्राम करते दिखे। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरबूज, खीरा, सत्तू, बेल का शर्बत और आम का पन्ना का सेवन कर रहे हैं। इन चीजों की दुकानों पर भीड़ जमा है।शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बिजली गुल होने पर लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। इससे महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है।

तेज धूप में कपड़े से मुंह बांधकर निकली महिलाएं।

तेज धूप में कपड़े से मुंह बांधकर निकली महिलाएं।

पिछले कुछ दिनों के तापमान की बात करें तो शनिवार को अधिकतम 33 और न्यूनतम 26 डिग्री, शुक्रवार को 33 और 27 डिग्री, गुरुवार को 31 और 27 डिग्री, बुधवार को 32 और 27 डिग्री तथा मंगलवार को अधिकतम 32 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *