Rajya Sabha MP Sangeeta Balwant spoke in Azamgarh | आजमगढ़ में बोली राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत: ऑपरेशन सिंदूर भारत के लिए गौरव की बात विपक्ष करता है हर चीज पर राजनीति – Azamgarh News
आजमगढ़ में बोली भाजपा की राज्यसभा सदस्य संगीता बलवंत।
आजमगढ़ जिले में अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि का कार्यक्रम मोहम्मदपुर ब्लॉक में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत का स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता कृष्ण मुरारी सहित बड़ी संख्या में भ
.
मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने कहां की अहिल्याबाई होलकर शिव भक्त थी और भगवान शिव की आराधना करती थी। अहिल्याबाई होल्कर ने आताताई ताकतों द्वारा तोड़े गए मंदिरों के जीरो धार में महत्वपूर्ण योगदान दिया और वह मराठा संघ की एक शासक भी रही।
कुर्सी के लिए काम नहीं करती भाजपा
भाजपा की राज्यसभा सदस्य संगीता बलवंत ने आजमगढ़ की सभी 10 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी के कब्जे के सवाल पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव और कुर्सी के लिए काम नहीं करती हैं। आज देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार लगातार विकास के काम कर रही है।
आने वाले समय में आजमगढ़ में भी कमल खिलाने का काम किया जाएगा। वही आपरेशन सिंदूर पर विपक्षी दलों द्वारा लगातार की जा रही सियासत के सवाल पर राज्यसभा सदस्य का कहना है कि विपक्ष हर चीज में राजनीतिक खोजता है।
आज ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर सारे लोग इकट्ठा हुए यह भारत के लिए गौरव की बात है। ऑपरेशन सिंदूर भारत का स्वाभिमान और गौरव है निश्चित रूप से इसकी सभी लोगों को सराहना करनी चाहिए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।