The country is battling corruption and terrorism | भ्रष्टाचार और आतंकवाद से जूझ रहा देश: राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद के अध्यक्ष बोले- नेताओं-अफसरों की संपत्ति की जांच हो – Sambhal News


फिरोज अली | संभल2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संभल में राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद का मंडलीय अधिवेशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पण और मां सरस्वती एवं मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ।

परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.के. मिश्र ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी भ्रष्टाचार और आतंकवाद देश के विकास में बाधक हैं। मिश्र ने बताया कि भ्रष्टाचार से आतंकवाद को बढ़ावा मिलता है। इससे देश को जान-माल का नुकसान हो रहा है।

मिश्र ने बताया कि परिषद पिछले तीन दशक से भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि 10 वर्ष से अधिक समय तक पद पर रहे सांसद, विधायक, निगम अध्यक्ष, मेयर और आईएएस-आईपीएस अधिकारियों की संपत्ति की जांच होनी चाहिए। अवैध संपत्ति मिलने पर उसे राष्ट्रीय कोष में जमा किया जाए। कार्यक्रम में डीपी शर्मा, अमित गौतम, सुरेंद्र गौतम, मोहम्मद अली, गौरव यादव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *