21 Mentha factories are operating amidst the population in Sambhal-Chandausi | संभल-चंदौसी में आबादी के बीच 21 मेंथा फैक्ट्रियां का संचालन: अग्निशमन विभाग ने कहा-जनसुरक्षा के लिए खतरा, स्थानांतरण की तैयारी; SDM ने किया निरीक्षण – Sambhal News


फिरोज अली | संभल7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
उप जिलाधिकारी वंदना मिश्रा ने मेंथा फैक्ट्रियों का निरीक्षण किया।   - Dainik Bhaskar

उप जिलाधिकारी वंदना मिश्रा ने मेंथा फैक्ट्रियों का निरीक्षण किया।  

बदायूं के उझानी में मेंथा फैक्ट्री में लगी आग की घटना के बाद संभल प्रशासन सतर्क हो गया है। अग्निशमन विभाग ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर चेतावनी दी है। विभाग का कहना है कि संभल और चंदौसी की घनी आबादी में स्थित मेंथा फैक्ट्रियां जनसुरक्षा के लिए खतरा बन रही हैं।

तहसील सदर संभल में 8 और तहसील चंदौसी में 13 मेंथा फैक्ट्रियां आबादी के बीच संचालित हैं। इन फैक्ट्रियों से आग लगने का खतरा है। उप जिलाधिकारी वंदना मिश्रा ने सोमवार को आर्य समाज रोड स्थित दो मेंथा फैक्ट्रियों का निरीक्षण किया।

उन्होंने अग्निशमन मानकों की जांच की और फैक्ट्री संचालकों को सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए। प्रशासन ने इन फैक्ट्रियों को आबादी से दूर सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने की योजना बनाई है। यह कार्रवाई भविष्य में होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *