Drunk youth attacked police | नशे में धुत युवक ने पुलिस पर किया हमला: छत से किए गए पथराव में हेड कांस्टेबल घायल, आरोपी फरार – Firozabad News
अरुण कुमार रावत | फिरोजाबाद1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पुलिस कर्मी को अस्पताल पहुंचाया गया।
फिरोजाबाद के अरांव थाना क्षेत्र के गांव भारौल में पारिवारिक विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला हुआ है। रविवार रात को कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर डायल 112 पीआरवी मौके पर पहुंची थी।
पुलिस जब विवाद को शांत कराने की कोशिश कर रही थी, तब नशे में धुत आरोपी बबलू ने छत पर से पथराव शुरू कर दिया। इस हमले में हेड कांस्टेबल विकास कुमार घायल हो गए। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति अब स्थिर है।

पुलिस कर्मी को अस्पताल पहुंचाया गया।
घायल पुलिस कर्मी की स्थिति सामान्य अपर पुलिस अधीक्षक देहात त्रिगुन बिसेन ने बताया कि पथराव के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी बबलू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायल पुलिस कर्मी की स्थिति सामान्य है।