The issue of corruption in the revenue department in Sambhal | संभल में राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार का मुद्दा: आजाद अधिकार सेना पार्टी ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन – Sambhal News
फिरोज अली | संभल4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

संभल में आजाद अधिकार सेना पार्टी ने किया प्रदर्शन।
संभल में आजाद अधिकार सेना पार्टी ने राजस्व विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदेश महासचिव खिजर गौस के नेतृत्व में कार्यकर्ता उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम वंदना मिश्रा को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश महासचिव खिजर गौस ने राजस्व विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन की पैमाइश में अनियमितताएं हो रही हैं। आय और जाति प्रमाण पत्र बनवाने में भी परेशानी आ रही है। कुछ कर्मचारी और लेखपाल रिश्वत की मांग करते हैं। बिना पैसे के काम नहीं होता है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर के निर्देश पर यह ज्ञापन दिया गया। पार्टी ने मांग की है कि भ्रष्टाचार को पूरी तरह रोका जाए। दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए और उन्हें जेल भेजा जाए।