A young man committed suicide in Gonda | गोंडा में युवक ने की आत्महत्या: नारियल की रस्सी से पेड़ पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस – Tarabganj News
प्रमोद कुमार पांडेय | तरबगंज2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

घटना स्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण।
गोंडा के तरबगंज थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत सिगहा चंदा में एक दुखद घटना सामने आई है। पंचायत भवन के सामने केशव राम चौबे के गन्ने के खेत में शीशम के पेड़ पर 25 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान राकेश कुमार पासवान के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय ओमप्रकाश के इकलौते पुत्र थे।
राकेश दुबई में नौकरी करता था और तीन महीने पहले ही गांव लौटा था। वह दक्षिण अफ्रीका जाने की तैयारी कर रहा था। सोमवार को किसी बात पर परिवार से नाराज होकर नारियल की रस्सी लेकर घर से चला गया था। उसने फांसी लगाने की बात कही थी। परिवार और रिश्तेदार पूरी रात उसे खोजते रहे।
मंगलवार सुबह 6 बजे ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ पर लटका देखा। प्रधान प्रतिनिधि विशाल पाठक ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल के.के. त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
राकेश के पीछे उसकी पत्नी रीमा और 4 वर्षीय बेटी महक हैं। घटना से उसकी दादी, मां फूलमती और पत्नी बेहद दुखी हैं।