Kisan Union’s protest at SP office | किसान यूनियन का एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन: पुलिस की अवैध वसूली और अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की मांग – Baghpat News


आशीष| बागपत1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बागपत में भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर बड़ौत कोतवाली पुलिस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीटू नैन के अनुसार, बड़ौत कोतवाली पुलिस चेकिंग के नाम पर किसानों और मजदूरों से अवैध वसूली कर रही है। पुलिस की मिलीभगत से क्षेत्र में प्रतिबंधित गतिविधियां और अवैध होटल संचालन हो रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आया है।

कार्यकर्ताओं ने हाईवे निर्माण से जुड़ी समस्या भी उठाई। ठेकेदार किसानों के खेतों से अनुमति से अधिक मिट्टी का खनन कर रहे हैं। 3 फीट की अनुमति के बावजूद 15 फीट तक मिट्टी निकाली जा रही है। किसानों ने एक खनन मशीन को पकड़कर पुलिस को सौंपा है।

एसपी ने मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। किसान नेताओं ने इन समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *