The groom and the baraatis were threatened for extortion | रंगदारी के लिए दूल्हे और बारातियों को दी धमकी: 10 लाख रुपए मांगने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल – Pratapgarh News


मनु कुमार सिंह | प्रतापगढ़3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। - Dainik Bhaskar

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रतापगढ़ में एक परिवार की बेटी की शादी दूसरी जगह तय होने पर कुछ लोगों ने दूल्हे और बारातियों को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर कुंडा पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को बदलावन का पुरवा स्थित श्याम स्वाद ढावा के पास से पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों में बदलावन का पुरवा के आनंद गौतम और विकेश यादव शामिल हैं। इनके अलावा काजीपुर करम हुसैन के पंकज गुप्ता, आसिफ अहमद और मान सिंह यादव को भी गिरफ्तार किया गया। छठा आरोपी इटौरा का नीरज गौतम है।

घटना 26 मई 2025 की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इंस्पेक्टर कुंडा ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *