Developed Agriculture Sankalp Abhiyan will run for 15 days | 15 दिन चलेगा विकसित कृषि संकल्प अभियान: सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को करेंगे शुरुआत, आयोजित किए जाएंगे कई कार्यक्रम – Uttar Pradesh News
उत्तर प्रदेश में किसानों को आधुनिक और उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने के लिए 29 मई से 12 जून तक विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 मई को लोकभवन सचिवालय, लखनऊ के सभागार में सुबह 11:30 बजे
.
यह जानकारी देते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि भारत सरकार की पहल पर शुरू होने वाले इस अभियान में कृषि विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिकों और राज्य सरकार के कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य, और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के सहयोग से खरीफ फसलों के लिए नवीनतम तकनीकों, उन्नत बीजों, और आधुनिक कृषि पद्धतियों की जानकारी किसानों तक पहुंचाई जाएगी।
शाही ने बताया कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में 10,125 स्थानों पर वैज्ञानिक-कृषक संवाद और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे। वैज्ञानिकों की ओर से कृषि जलवायु क्षेत्रों के अनुरूप उन्नत बीज, बीज शोधन, मिट्टी स्वास्थ्य, सहफसली खेती (गन्ने के साथ), और सीधी बुवाई की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, गन्ना, और रेशम विभागों की योजनाओं की जानकारी के साथ ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई से कम पानी में बेहतर खेती, मत्स्य पालन, और मधुमक्खी पालन की जानकारी भी दी जाएगी। इस दौरान औद्यानिक फसलों का विस्तार, चारा उत्पादन, पशु रोगों की रोकथाम, और नस्ल सुधार पर प्रशिक्षण भी कराया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि पी.एम. किसान सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री, और फसल बीमा योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा, साथ ही कार्यक्रम स्थल पर किसानों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और मृदा परीक्षण के आधार पर संतुलित उर्वरक प्रयोग की जानकारी दी जाएगी। इफको और आई.सी.ए.आर. संस्थानों द्वारा कृषि ड्रोन के उपयोग के लिए जागरूक करेंगे। अभियान के दौरान किसानों से सुझाव और प्रतिक्रिया भी एकत्र की जाएगी। यह अभियान किसानों की आय और उत्पादकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।