Dumper-bike collision in Basti | बस्ती में डंपर-बाइक की टक्कर: एक की मौत, एक गंभीर घायल; चालक फरार – Saltauwa Gopalpur(Basti ) News
पंकज कुमार | सल्टौआ गोपालपुर(बस्ती ), बस्ती9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो।
डुमरियागंज रोड स्थित पचमोहनी पेट्रोल पंप के सामने डंपर और टीवीएस बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
मृतक की पहचान विकासखंड सल्टौआ के ग्राम पंचायत परसाखल के निवासी के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस ने बताया कि डंपर चालक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
थाना अध्यक्ष सोनहा ने बताया कि मृत्यु की सूचना मिलते ही सोनहा थाने से एक टीम जिला अस्पताल के लिए रवाना कर दी गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ के डॉक्टर मनीष मद्धेशिया ने इस मामले में जानकारी देने से इनकार कर दिया है।