Martyrdom Day of Guru Arjun Dev Ji Devotees city paid tribute by distributing sherbet gram | गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस: शहर में श्रद्धालुओं ने शरबत-चने का वितरण कर दी श्रद्धांजलि – Prayagraj (Allahabad) News


प्रयागराज2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिख धर्म के पंचम गुरु, साहिब श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर शहर में श्रद्धा और सेवा का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने शहीद वाल पर मीठे शरबत और चने का वितरण किया।

गुरु अर्जुन देव जी सिखों के दस गुरुओं में पांचवें गुरु थे। वे सिख धर्म के पहले शहीद माने जाते हैं। मुगल सम्राट जहांगीर के आदेश पर उन्हें यातनाएँ दी गईं। उन्होंने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया।

गुरुद्वारों में विशेष दीवान सजाए गए। कीर्तन, अरदास और कथा के माध्यम से संगत ने गुरुजी को याद किया। श्रद्धालुओं ने “सरबत का भला” की भावना से सेवा में भाग लिया।

शहीद वाल पर आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों को मीठा शरबत और चना बांटा गया। स्थानीय गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य भाई अमरीक सिंह ने कहा कि गुरुजी का बलिदान सेवा और सत्य का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यह दिन नई पीढ़ी को प्रेरणा देने के लिए मनाया जाता है।

गुरु अर्जुन देव जी ने ‘आदि ग्रंथ’ का संकलन किया। यह ग्रंथ सिख धर्म को आध्यात्मिक दिशा देता है। उनका जीवन सत्य और सेवा का प्रतीक है। उनका शहीदी दिवस धर्म और मानवता की रक्षा के लिए किए गए बलिदान की याद दिलाता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *