Police shot the man who robbed a woman’s iPhone | महिला से आईफोन लूटने वाले को पुलिस ने मारी गोली: पैर में गोली लगने से घायल हुआ गोल्डी, एक बदमाश फरार – Muzaffarnagar News
वरुण शर्मा | मुजफ्फरनगर1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मुजफ्फरनगर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के संधवाली अंडरपास के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई।
मुजफ्फरनगर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के संधवाली अंडरपास के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। शाम 7 बजे हुई इस मुठभेड़ में कुख्यात लुटेरा विजय मलिक उर्फ गोल्डी पुलिस की गोली से घायल हो गया।
विजय गोल्डी कुछ दिन पहले एक महिला से आईफोन लूट की घटना को अंजाम देकर फरार चल रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे विजय गोल्डी के पैर में गोली लग गई।

पुलिस ने घायल बदमाश को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी अमित मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने जंगलों में कॉम्बिंग की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है।
पुलिस ने महिला से लूटा गया आईफोन, एक तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर जनपद पुलिस बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।
