Suspense over the post of BJP District President in Deoria | देवरिया में भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर सस्पेंस: नेताओं के आपसी विवाद और जातीय समीकरण बने बाधा, पंचायत चुनाव की तैयारियां प्रभावित – Deoria News
अजरेश कुमार | देवरिया2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

देवरिया में भाजपा जिलाध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने से संगठन की गतिविधियां रुकी हुई हैं। पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच पार्टी के कार्यक्रम सुचारू रूप से नहीं चल पा रहे।
वर्तमान जिलाध्यक्ष पर लगे आरोपों की शिकायतें दिल्ली और लखनऊ तक पहुंच चुकी हैं। जिले के दो प्रमुख नेता अपने परिवार के लिए विधानसभा टिकट सुरक्षित करने को अपनी पसंद का जिलाध्यक्ष चाह रहे हैं।
देवरिया में जातीय समीकरण भी एक बड़ी चुनौती बन गया है। जिले में ब्राह्मण, पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति और ठाकुर समुदाय का प्रतिनिधित्व है। पार्टी के लिए इन सभी के बीच संतुलन बनाना मुश्किल हो रहा है।
लोकसभा में सलेमपुर सीट की हार ने पार्टी को झटका दिया है। तीन विधानसभा सीटों पर कम अंतर से मिली जीत ने संगठन की कमजोरियों को सामने ला दिया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि बाहरी नेताओं की गुटबाजी संगठन को कमजोर कर रही है।
स्थानीय कार्यकर्ताओं ने निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की मांग की है। विवादों का समय रहते समाधान न होने से आगामी पंचायत और विधानसभा चुनावों में पार्टी की स्थिति कमजोर हो सकती है।