Temperature crossed 35 degrees in Balrampur | बलरामपुर में तापमान 35 डिग्री पार: दोपहर में बाजारों में सन्नाटा, किसान-मजदूर परेशान – Balrampur News
बलरामपुर1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

तेज धूप और हीट वेव के चलते सड़को पर पसरा सन्नाटा।
बलरामपुर जिले में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। गर्मी और उमस से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाजारों में सन्नाटा छाया रहता है। लोग सिर्फ जरूरी काम से ही घर से निकल रहे हैं।
बीते दिन हुई हल्की बारिश से मिली राहत अब खत्म हो गई है। गर्म हवाएं और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। आसमान में बादल छाए होने के बावजूद तापमान में कोई कमी नहीं आई है।
खेतों में काम करने वाले किसान और दिहाड़ी मजदूर सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। तेज धूप और लू की वजह से खेतों में काम करना मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चे और बुजुर्गों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कई लोग सिरदर्द, थकान और उल्टी की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर में बाहर न निकलने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है।